जिला ग्रामीण की विशेष टीम ने पकड़ा 15 हजार का इनामी अपराधी
बहुचर्चित झुंझारसिंह हत्याकाण्ड में था शामिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला ग्रामीण की विशेष टीम ने पकड़ा 15 हजार का इनामी अपराधी। जिले की ग्रामीण पुलिस स्टेशल टीम ने 15 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फलोदी पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसे फलोदी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आरोपी को जोधपुर शहर स्थित रामदेव छात्रावास की घेराबंदी कर दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस थाना देचू (बहुचर्चित झुंझारसिंह हत्याकाण्ड) में 15 हजार रूपए का वांछित व जिला फलोदी का टॉप-10 ईनामी अपराधी दीप सिंह उर्फ देपेन्द्र सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी निवासी केतु धीरपुरा शेरगढ, जिला जोधपुर को पकड़ा गया।
कीटनाशक सेवन से बीमार की मौत, घायल ने भी तोड़ा दम
एसपी टोगस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में विषेष टीम के कांस्टेबल हरेन्द्र लोहरा को सूचना मिली कि पुलिस थाना देचू में बहुचर्चित झुझांरसिंह हत्याकाण्ड में वांछित इनामी अपराधी दीप सिंह उर्फ देपेन्द्र सिंह निवासी केतु धीरपुरा अभी जोधपुर शहर में पावटा चौराह के पास रामदेव हॉस्टल में बैठा है। इस पर पुलिस की टीम ने रेड दी और उसे हॉस्टल की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
कार्रवाई में हैड कांस्टेबल मदन मीणा,झूमरराम,हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका),सुरेश डूडी,कमाण्डो सोहनराम,अशोक भाटी एवं पप्पूराम शामिल थे,जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
