Doordrishti News Logo

किराए के कमरों में रहने वाले दो युवकों से मादक पदार्थ जब्त

17.8 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराए के कमरों में रहने वाले दो युवकों से मादक पदार्थ जब्त। कमिश्नरेट की जिला पूर्व पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में बुधवार और गुरुवार को दो अलग अलग कार्रवाई कर अवैध डोडा पोस्त जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 किलो 858 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। दोनों में आरोपी किराए के कमरे में रहते हैं।

पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया। माता का थान थानाधिकारी मोहम्मद शफीक मय टीम ने केंट स्टेशन के सामने सूर्या नगर में किराए पर रहने वाले गोविंद जाट पुत्र मांगीलाल जाट को पकड़ा। उसके कमरे की तलाशी में 17 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मुख्य रूप से बिसलपुर डांगियावास में रहता है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आग़ाज़

दूसरी तरफ गुरुवार की शाम को महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मय टीम ने राजीव नगर 71 बी- सूर्य नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र हरलाल विश्रोई के कमरे पर रेड देकर वहां से 658 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी मूल रूप से रूडक़ली डांगियावास का रहने वाला है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026