Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत शहर में शुक्रवार को तांगा रैली का आयोजन किया गया। वर्षों पहले लोगों के परिवहन का मुख्य साधन रहे तांगों पर कोरोना जागरूकता से संबंधित बैनर लगाए गए और यह तांगा रैली बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से रवाना होकर जालोरी गेट पर आकर संपन्न हुई। महापौर दक्षिण वनीता सेठ, नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर, नगर निगम दक्षिण आयुक्त अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महापौर वनिता सेठ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जन जागरूकता लाने के लिए नगर निगम सतत प्रयास कर रहा है। नगर निगम और जिला प्रशासन के इस प्रयास के साथ हम सभी लोगों को सकारात्मक भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा की अगले कुछ महीनों तक हमें इसी तरह सतर्क रहकर कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ना होगा। आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जोधपुर में चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया है। पूरे प्रदेश में जन आंदोलन अभियान के तहत कार्यक्रमों के आयोजनों में जोधपुर अग्रणी रहा है और जोधपुर की जनता ने भी उनका पूरा सहयोग किया है। आयुक्त दक्षिण अमित यादव ने कहा कि जनता के सहयोग के कारण ही जन आंदोलन अभियान सफल हो रहा है और कोरोना के संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। उन्होंने कहा कि अभी भी हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है और इनके पालना करके कोरोना संक्रमण को रोक सकते हैं। शहर में निकली तांगा रैली सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

मंडोर गार्डन में बांटे मास्क
पर्यटन विभाग और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में मंडोर गार्डन में मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यटन अधिकारी सरिता फिड़ौदा, सहायक पर्यटन अधिकारी अनिल लोल ने पीएफ जवानों के साथ मिलकर 500 से अधिक मास्क वितरित किए, वहीं लोगों को कोरोना गाइड लाइन की पालना करने को लेकर जागरूक किया।

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026