Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से मिशन जीवन रक्षा के तहत शुरू किए गए “ स्टार कैम्पेन“ कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कमेटी के सदस्यों के साथ भाटी चौराहे पर फ्रेश एंड ग्रीन और 15 एडी शॉप का निरीक्षण किया और कोरोना की रोकथाम को लेकर उनकी ओर से बरती जा रही एहतियात ओर सावधानियों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा स्टार कैंपेन प्रोग्राम चलाया जा रहा है इसमें यह प्रयास किया जाएगा कि वह सभी प्रतिष्ठान, दुकाने सरकारी व अर्द्ध सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, शॉपिंग मॉल,रेस्टोरेंट, जिनके द्वारा केंद्र व राज्य सरकार कि कोविड गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है, उन्हें स्टार कैंपेन के नाम से सम्मानित किया जा किया गया। यहां आने वाले सभी ग्राहकों को हाथों के सेनेटाइज़ करवाने के बाद तापमान जांच की जाती है, इसके बाद ही शॉप में प्रवेश दिया जा रहा है और निर्धारित संख्या से अधिक ग्राहकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है जो काफी बेहतर व्यवस्था है। जिला कलेक्टर ने बताया कि दोनो प्रतिष्ठानों को स्टार कैंपेन प्रोग्राम के तहत स्टार प्रतीक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम उपायुक्त आकांक्षा बैरवा, नेहा,अरबन मैनेजमेंट सेन्टर मौजूद थी।

Related posts: