पाल बालाजी मंदिर के पास झगड़ा कर रहे तीन गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाल बालाजी मंदिर के पास झगड़ा कर रहे तीन गिरफ्तार। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने पालबालाजी मंदिर के पास में झगड़ा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

हत्या प्रयास व गाड़ी में तोड़फोड़ का वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि शुक्रवार को पाल बालाजी मन्दिर के पास तीन युवक आपस में रोड के किनारे हंगामा मचाकर झगड़ा कर रहे थे,जिससे आमजन में भय एवं यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी।

सूचना पर थाना चौहाबोर्ड पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सेक्टर 14 के पास झोपड़ पट्टी में रहने वाले महेन्द्र पुत्र श्यामाराम भाट,मंगल पुत्र रामूराम और थोरियों की ढाणी के सामने रहने वाले बुधाराम पुत्र रूपाराम बावरी को गिरफ्तार किया।