हत्या प्रयास व गाड़ी में तोड़फोड़ का वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पहले छह अभियुक्त हो चुके गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हत्या प्रयास व गाड़ी में तोड़फोड़ का वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने हत्या प्रयास एवं गाड़ी में तोडफ़ोड़ के आरोप में दो माह से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही दस प्रकरण मारपीट,लूट आदि के दर्ज हो रखे हैं।

आवासन मंडल की भूमि पर कब्जे का प्रयास तीन गिरफ्तार

थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि हत्या प्रयास मारपीट और गाड़ी में तोडफ़ोड़ के आरोप में दो माह से फरार चल रहे एक अभियुक्त सेक्टर दस कुड़ी भगतासनी निवासी हर्ष उर्फ अभिषेक वैष्णव पुत्र कल्याण दास को आज गिरफ्तार कर लिया गया। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कमिश्ररेट के बासनी, कुड़ी,शास्त्रीनगर,सदर कोतवाली, एयरपोर्ट आदि थानों में दस प्रकरण दर्ज हैं।

यह है मामला 
थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि गत 21 अक्टूबर को गुढाविश्नोईयां के बालानी नगर निवासी विक्रम विश्नोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसके अनुसार वह अपने भाई मेकाराम, अकरम,रमेश के साथ में आ रहा था। तब रास्तेे में गज्जू गुजराती, निखिल,रवि,पीयूष,मोंटी राव एवं हर्ष वैष्णव आदि ने धारदार हथियारों से लैस होकर हमला किया था और उनकी बोलेरो गाड़ी को तोडफ़ोड़ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। थानाधिकारी ने तेजकरण के अनुसार प्रकण में छह अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष हर्ष वैष्णव उर्फ अभिषेक अब गिरफ्तार किया गया है।