किशोरी को गाड़ी में ले जाकर आपत्तिजनक फोटो खींचे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किशोरी को गाड़ी में ले जाकर आपत्तिजनक फोटो खींचे। शहर के जिला पूर्व में रहने वाली एक किशोरी को स्कूल जाते युवक ने पानी पिलाने के साथ उसे गाड़ी में बैठा लिया। बाद में उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच कर तंग और परेशान करने लगा। किशोरी के परिजन ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। मामला बनाड़ थाने का है।
पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर को किशोरी स्कूल जा रही थी। तब रास्ते में एक युवक गाड़ी पर मिला। उसे पहले पानी पिलाया फिर गाड़ी में अपने साथ लेकर गया और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इन फोटोज से वह उसे तंग और परेशान करने के साथ पीछा करने लगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।
