अब यात्रा से 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट

  • वेटिंग लिस्ट यात्रियों को बड़ी राहत
  • दूर दराज से आकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा बेहतर विकल्प का पर्याप्त समय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अब यात्रा से 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट।भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट में टिकट बनवाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण नवाचार की शुरुआत की है। अब ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट यात्रा से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इस निर्णय से विशेष रूप से उन यात्रियों को राहत मिलेगी,जो दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रतीक्षा सूची का टिकट लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच जाते थे और चार्ट बनने अथवा टिकट कंफर्म होने की प्रतीक्षा करते थे।

नई व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को ट्रेन प्रस्थान से 10 घंटे पूर्व ही अपनी टिकट की वर्तमान स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। टिकट कंफर्म नहीं होने की स्थिति में वे समय रहते वैकल्पिक यात्रा की योजना भी बना सकेंगे।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आधार प्रमाणित बुकिंग का दायरा बढ़ा

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड से जारी गाइडलाइन मिली है। उन्होंने कहा कि पहले से रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने से वेटिंग लिस्ट यात्रियों को अनावश्यक असुविधा से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा योजना अधिक सुगम हो सकेगी।

चार्टिंग की नई व्यवस्था इस प्रकार है
-सुबह 5.01 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट एक दिन पूर्व रात्रि 8 बजे तैयार किया जाएगा।

-रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट गाड़ी रवाना होने से 10 घंटे पहले तैयार होगा।

-दोपहर 2.01 बजे से रात्रि 11.59 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट कम से कम 10 घंटे पूर्व तैयार कर लिया जाएगा।

यात्रा योजना में मिलेगी अधिक स्पष्टता
रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को समय पर जानकारी,समय की बचत तथा यात्रा योजना में अधिक स्पष्टता प्राप्त होगी।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026