फर्जीवाड़ा कर गाड़ी पर ऋण लेने के दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जीवाड़ा कर गाड़ी पर ऋण लेने के दो आरोपी गिरफ्तार। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने फर्जीवाड़ा से गाड़ी का ऋण प्राप्त करने के दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके खिलाफ मई में केस दर्ज हुआ था।
थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि खेड़ापा बावड़ी निवासी जीवन राम ने 15 मई को रिपोर्ट दी कि उसके दस्तावेजों से फर्जीवाड़ा कर दो लोगों ने गाड़ी का ऋण ले लिया। इस पर पुलिस ने जांच कर अब दो आरोपियों कास्टी खेड़ापा निवासी अमराराम पुत्र गोपाराम एवं सिल्ली खेड़ापा निवासी महिपाल पुत्र लुंबाराम जाट को गिरफ्तार किया है।
पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि उसके आधार,पेन और आरसी आदि का दुरूपयोग कर फर्जीवाड़े से लोन उठाया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
