Doordrishti News Logo

खेलते हुए मासूम पानी के टांके में गिरा,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेलते हुए मासूम पानी के टांके में गिरा,मौत।निकटवर्ती बोरानाडा स्थित घडवानाडा भीलों की ढाणी में चार साल का बच्चा खेलते हुए पानी के टांके में गिर गया। घरवालों ने उसे ढूंढा तब वह टांके में पड़ा मिला। पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने लगाया फंदा

बोरानाडा पुलिस के अनुसार घडवानाडा भीलों की ढाणी निवासी मनोहर ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा 4 साल का तरूण पुत्र दिनेश भील घर में खेलते हुए पानी के टांके के पास चला गया। वह बाद में टांके में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।