Doordrishti News Logo

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने लगाया फंदा।शहर के प्रतानगर स्थित शिव कॉलोनी चांदणा भाकर में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।

रेलवे स्टेशन पर लपका पकड़ा

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि शिव कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी 30 वर्षीय नितेश वाल्मिकी मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसने गुरूवार को दिन में अपने घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके भाई सिकूलाल पुत्र नंदलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी।