साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल शहीद रामप्रसाद व अशफाक-मनीषा
आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से  बलिदान दिवस पर जालोरी गेट पर चला हस्ताक्षर अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल शहीद रामप्रसाद व अशफाक-मनीषा। बलिदान दिवस पर शुक्रवार को जालोरी गेट चौराहा पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान जोधपुर शहर पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहां कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद रामप्रसाद व अशफाक उल्ला खां साम्प्रदायिक सौहार्द की अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। ऐसे क्रांतिकारियों के बलिदान से ही भारत देश अनेकता में एकता के लिए पहचाना जाता है। इन शहीदों ने महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए मार्गो पर चलकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
आर्य वीर दल जोधपुर के तत्वावधान में काकोरी कांड के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल,असफाक उल्लाह खा, ठाकुर रोशन सिंह,राजेंद्र लाहिड़ी के बलिदान दिवस पर हस्ताक्षर अभियान चला श्रद्वाजंलि दी गई। आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य ने युवाओं को देशभक्ति गीत पेशकर देशभक्त बनने का संदेश दिया।
आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य ने कहां कि रामप्रसाद बिस्मिल,असफाक उल्लाह युवा क्रान्ति के अग्रज और सांप्रदायिक सदभाव के प्रतीक रहे। अध्यक्ष चांदमल आर्य ने बताया कि शहीदों की याद में पोस्टर पर हस्ताक्षर कर युवाओं को आर्य वीर दल से जुड़ने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान आर्य वीर दल व आर्य समाज से जुड़े युवाओं ने वंदे-मातरम,भारत माता की-जय,अमर शहीदो की जय, रामप्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला अमर रहे सहित अन्य जयघोष से माहौल गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान साम्प्रदायिक सद्भावना से आमजन को जोड़ने के लिए बैनर पर हस्ताक्षर कराए गए। इस अवसर पर वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरिसिंह आर्य,महामंत्री जितेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष मदनगोपाल आर्य,चांदमल आर्य,उम्मेद सिंह आर्य,राेशन आर्य,बॉक्सिंग कोच विक्रम सिंह,विनोद आचार्य, एडवोकेट मनीष व्यास,शिवप्रकाश सोनी,वीरेंद्र मेहता सहित अन्य आर्य वीर मौजूद थे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026