बाड़मेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का संचालन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का संचालन। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर- मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 04879,बाडमेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01 जनवरी से 30.जून 26 तक (181 ट्रिप) बाडमेर से प्रतिदिन 17.15 बजे रवाना होकर 19.30 बजे मुनाबाव पहुॅचेगी।

जोधपुर-हिसार ट्रेनों का संचालन बहाल

इसी प्रकार गाडी संख्या 04880, मुनाबाव-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 01 जनवरी से 30 जून 26 तक (181 ट्रिप) मुनाबाव से प्रतिदिन 05.30 बजे रवाना होकर 07.45 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में जसाई,भाचभर,रामसर,गागरिया, गडरा रोड,लीलमा व जैसिन्दर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।