Doordrishti News Logo

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

  • एमपी से खुद तस्कर कार चलाते पहुंचे जोधपुर
  • एएनटीएफ और मथानिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • कार जब्त
  • कार चोरी की होने का अंदेशा
  • गुजरात पासिंग नंबर की निकली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और मथानिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओसियां बाइपास रोड पर एक कार को नाकाबंदी में पकड़ा। कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें पांच कट्टे प्लास्टिक के अवैध डोडा पोस्त से भरे मिले। जो वजन में 92.240 किलोग्राम था।

पुलिस ने कार में सवार तीन तस्करों को पकड़ा। दो तस्कर मध्यप्रदेश नीमच के रहने वाले हैं जबकि एक स्थानीय है। एमपी से खुद तस्कर कार लेकर आए। कार गुजरात पासिंग नंबर की है और यह चोरी की होने का भी अंदेशा बना है।फिलहाल डोडा पोस्त की अवैध खरीद फरोख्त के संबंध मेें पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी पूर्व पीडी नित्या के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में नाकाबंदी करवाई गई। जिसके लिए एएनटीएफ के एसआई प्रमित चौहान,मथानिया थानाधिकारी कैलाशी द्वारा नाकाबंदी की गई। पुलिस की टीम ने ओसियां बाइपास पर देवासी होटल के नजदीक एक ब्रेजा कार को नाकाबंदी में पकड़ा।पुलिस ने इस कार की तलाशी ली तब उसमें तीन सवार मिले। गाड़ी में पांच कट्टे प्लास्टिक के भरे मिले जिसमें 92.240 किलो अवैध डोडा पोस्त पाया गया।

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

पुलिस ने कार में सवार तीन तस्करों जिनमें मध्यप्रदेश में नीमच के सुखेडा पीपलोदा निवासी कपिल पुत्र रूपनाथ,एमपी नीमच के जिरन निवासी धर्मपाल पुत्र श्याम चंद्र एवं स्थानीय जोधपुर के कापरड़ा स्थित खोखरिया निवासी विकास पुत्र सोहनलाल विश्रोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अभियुक्तों से डोडा पोस्त की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026