जोधपुर होकर चलने वाली बीकानेर- मिरज सुपरफास्ट अब एलएचबी रैक से दौड़ेगी

8 दिसंबर से बीकानेर,9 दिसंबर से मिरज से नया रैक होगा लागू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर होकर चलने वाली बीकानेर-मिरज सुपर फास्ट अब एलएचबी रैक से दौड़ेगी। बीकानेर से जोधपुर मार्ग होते हुए मिरज तक चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20475/ 20476) में रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। अब यह ट्रेन आईसीएफ रैक की जगह आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ चलेगी। नया रैक 8 दिसंबर को बीकानेर से और 9 दिसंबर को मिरज से प्रभावी होगा।

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक को ब्लैकमेल

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि एलएचबी कोच सुरक्षा,गति क्षमता और स्थिरता के लिहाज से बेहतर हैं। इससे जोधपुर मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से अधिक आरामदायक और सुगम सफर मिलेगा।

डीआरएम के अनुसार एलएचबी रैक से ट्रेन संचालन में झटके कम होंगे और लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सुरक्षित होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन यात्रियों को सुखद और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी।

नई रैक संरचना (20 कोच)
2 एसी द्वितीय श्रेणी
5 एसी तृतीय श्रेणी
7 स्लीपर कोच
4 जनरल कोच
2 लगेज/जनरेटर/ब्रेक वैन

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026