Doordrishti News Logo

किराए पर रहने वाली महिला से गांव के परिचित ने किया दुष्कर्म

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराए पर रहने वाली महिला से गांव के परिचित ने किया दुष्कर्म। जिला पूर्व में रहने वाली एक महिला से उसके गांव के एक परिचित ने यहां आकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पति की तरफ से नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वक्त घटना पीडि़ता का पति बाहर गया हुआ था।

शहर में फिर आधी रात बदमाशों का उत्पात

पुलिस के अनुसार जिला पूर्व में एक महिला के पति ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह इन दिनों बाहर था। तब उसकी पत्नी के गांव का एक व्यक्ति नरपत नाम का शख्स किसी के साथ आया और उसके घर में जबरन घुस गया। बाद में उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। महिला का एक बेटा भी बाहर गया हुआ था। पुलिस ने पीडि़ता के पति की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ की है। उसका मेडिकल कराया गया है।