नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
- हिस्ट्रीशीटर को भी पकड़ा
- आरोपियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार। देव नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पकड़ा है। पुलिस ने चाकू दिखाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पीडि़ता ने करीब महीने भर पहले थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी उसका पीछा करता है और लगातार उसको परेशान कर रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी सचिन नट आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं।
घटना को गंभीरता को लेते हुए लगातार प्रयास किया गया। आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया गया है। आरोपी चाकू दिखाकर डराता धमकाता है।
इसके अलावा सोमवार देर रात ही नकबजनी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हिस्ट्री शीटर खेजड़ला हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी विनोद सिंह पुत्र गंगा सिंह को भी पकड़ा है।
विनोद आला दर्जे का का नकबजन है और इसके खिलाफ प्रताप नगर पुलिस थाना में कई मामले दर्ज हैं। प्रताप नगर थाने में इसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

