फलोदी पुलिस ने सोलर प्लांट में चोरी का एक और आरोपी पकड़ा
वारदात में प्रयुक्त कार जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फलोदी पुलिस ने सोलर प्लांट में चोरी का एक और आरोपी पकड़ा। फलोदी पुलिस ने मरुधर ग्रीन एनर्जी सोलर प्लांट से हुए केबल चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है।
पुलिस ने बताया कि जैसलमेर के धुड़सर थाना पोकरण निवासी नूरेखां पुत्र रहमततुला को पकड़ा है। मामला 28 अक्टूबर का है, जब दयासागर खारा निवासी रामनिवास ने फलोदी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि खारा स्थित सोलर प्लांट से रात के समय अज्ञात चोरों ने इनवर्टर की डीसी केबल चुरा ली थी। फलोदी पुलिस ने मामले की जांच के लिए एएसआई गिरधारी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।
टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और तकनीकी जानकारी जुटाई। इस कार्रवाई के बाद पहले मठार खां,अब्दुल रजाक और जाकिर हुसैन नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब पुलिस ने चौथे आरोपी नूरेखां को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

