Doordrishti News Logo

स्कूल से लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर चालक ने लिया चपेट में,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूल से लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर चालक ने लिया चपेट में,मौत। निकटवर्ती डांगियावास स्थित बावरला गांव में स्कूल से लौट रहे एक किशोर का ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस किशोर की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने टे्रक्टर नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश आरंभ की है। मृतक के पिता ने इस बारे में केस दर्ज कराया है।

संगीतमय सुन्दरकाण्ड में लगाया छप्पन भोग

डांगियावास पुलिस ने बताया कि बावरला निवासी तिलाराम पुत्र गेपरराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र खिंवराज स्कूल से घर की तरफ आ रहा था। तब एक ट्रैक्टर के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी रिपोर्ट में ट्रेक्टर के नंबर बताए गए है, जिस आधार पर अब चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts: