Doordrishti News Logo

महिला को शादी का झांसा देकर काफी समय से देहशोषण 70 हजार ऐंठे

-नाबालिग बेटी से छेड़छाड़
-वीडियो वायरल की धमकी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला को शादी का झांसा देकर काफी समय से देहशोषण 70 हजार ऐंठे। जिला पूर्व में लिव इन में रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण किया गया। आरोपी ने उससे 70 हजार रुपए ऐंठने के साथ उसकी नबालिग बेटी से अश्लील हरकतें की। आरोपी पीडि़ता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब ब्लैकमेल कर रहा है। घटना को लेकर पीडि़ता की तरफ से शुक्रवार को पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

आर्य समाज पाबीपुरा में 51 कुंडीय संस्कार व संस्कृति रक्षा महायज्ञ आज

जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि 40 साल की एक महिला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह एक व्यक्ति के साथ काफी समय से साथ रह रही है। उसने शादी का झांसा दिया और उसका देहशोषण करता रहा। आरोपी से उससे 70 हजार रूपए भी ऐंठ लिए। एक दिन वह उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करते देखा गया तो आपत्ति की गई। इस पर वह मारपीट करने लगा। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता शुक्रवार को थाने पहुंची और केस दर्ज कराया गया। उसका मेडिकल करवा अग्रिम जांच शुरू की गई है।

Related posts: