कुड़ी थाने पर गिरी कोर्ट की गाज एसएचओ सस्पेंड थाना स्टाफ लाइन हाजिर

  • सोमवार शाम कुड़ी थानाधिकारी और अधिवक्ता के साथ ही हुई नोंक झोंक
  • अधिवक्ताओं का रात से चल रहा था धरना प्रदर्शन
  • सुबह मामले को लेकर हाईकोर्ट ने लिया प्रसंज्ञान
  • पुलिस कमिश्रर,डीसीपी कोर्ट में हुए पेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कुड़ी थाने पर गिरी कोर्ट की गाज एसएचओ सस्पेंड थाना स्टाफ लाइन हाजिर।जोधपुर कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी हमीर सिंह और अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ के साथ सोमवार की शाम को हुई नोंक-झोंक के बाद थानाधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने अधिवक्ताओं में हलचल पैदा कर दी।

रातों रात अधिवक्ता लामबद्ध हो गए और कुड़ी थाने पर थानाधिकारी और स्टाफ को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे। आज सुबह तक काफी संख्या में अधिवक्ता थाने पर एकत्र हो गए। धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच राजस्थान हाईकोर्ट ने कल के इस घटनाक्रम को लेकर प्रसंज्ञान लिया और पुलिस आयुक्त,डीसीपी वेस्ट, एसीपी और थानाधिकारी को कोर्ट में तलब कर दिया।

इसे भी पढ़िए – परिजनों का प्रदर्शन एमजीएच मोर्चरी के बाहर रोका रास्ता

हाईकोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश एसपी शर्मा और बीएस संधू की अदालत में सुबह मामले को लेकर सुनवाई आरंभ हुई और पुलिस को कल का वीडियो दिखाया गया। कोर्ट ने पुलिस को थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कल के घटना को लेकर फटकार लगाई और एसएचओ को निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए।

थाने में वक्त घटना तैनात पुलिस कर्मियों को थाने से हटाने के आदेश दिए। कोर्ट ने मामले में आईपीएस अधिकारी से जांच करवाने की बात भी की।पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने मामले को लेकर ऐसी पुनरावृति न हो इसके लिए कोर्ट को आश्वस्त किया।एसएचओ सहित सायंकालिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को भी हटाने के लिए बात की।

यह है मामला 
कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में कुड़ी भगतासनी थाने में थानाधिकारी हमीर सिंह की एक रेप पीड़िता के साथ आए अधिवक्ताओं से नोक झोंक हो गई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। आरोप था कि थाने में एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

दरअसल अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ व महिला अधिवक्ता एक रेप पीड़िता के साथ कुड़ी थाने गए थे। यहां मामले में कार्रवाई व पुलिस कर्मियों के वर्दी नहीं पहनने को लेकर अधिवक्ता की थानाधिकारी हमीर सिंह के साथ बहस हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिवक्ता को पकड़कर अंदर ले जाया जा रहा है। हालांकि उनके साथ आए अधिवक्ता ने विरोध भी जताया। रात को अधिवक्ता राठौड़ का आरोप लगाया कि उनके साथ वहां दुर्व्यवहार किया गया और थानाधिकारी ने वर्दी का रौब जमाते हुए अपने अधिकारों का दुरूपयोग किया।

यह वीडियो तेजी से रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट एसोसियेशन और लायर्स एसोसियेशन के अधिवक्ता लामबद्ध हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे थे। आज सुबह तक हंगामा और प्रदर्शन जारी रहा।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026