दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे एक को पहले ही जेल भेजा

  • आपसी विवाद में हमले का मामला
  • पीडि़त की आंख के पास मारा था चाकू
  • फरार होने के बाद पकड़ लाई पुलिस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे एक को पहले ही जेल भेजा। शहर के बालसमन्द रॉयल्टी नाका के पास 20 नवम्बर की रात के समय हुई मारपीट की घटना में शामिल फरार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद भाग गए थे। पीडि़त और आरोपियों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। पीडि़त की आंख के पास में चाकू का गहरा घाव लगा था। उसकी आंख फूट गई थी।

इसे भी देखिए – लूणी पुलिस ने साइबर ठगी का एक और आरोपी पकड़ा

मंडोर थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि 24 नवम्बर को गेवा बाइपास रोड सूरसागर निवासी ललित पुत्र अमर सिंह माली की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि 20 नवम्बर को मेरे ऑर्डर पर डम्पर भेजा था, जिसको ड्राईवर बाबू खां पुत्र निहालदीन व खलासी मो.शरीफ रात करीबन 11.30- 11.45 बजे बालसमन्द रॉयल्टी नाके के पास पहुंचे थे। जहां पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी ने ओवरटेक करने से विवाद होने पर स्वंय की कार से मौके पर पहुंचा। जहां डम्पर के आगे सफेद रंग की बोलेरो खडी थी, वहाँ 2 लोग खड़े थे।

अपनी कार से नीचे उतरा तब उन लोगों ने मुझे चाकू दिखाकर धमकाया तथा इनके द्वारा बुलाये गए साथी 2-3 गाडिय़ों में 8-10 लोग आए व सभी ने मिलकर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। मैं अपनी जान बचाकर भागने लगा तब 2-3 लोगों ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और ओम नाम के शख्स ने चाकू से वार कर दिया जिससे मेरी एक आँख फूट गयी। आरोपियों ने उसके ड्राइवर व खलासी के साथ भी मारपीट की। बाद में ट्रक ड्राइवर बाबू खां ने उसे कार में बिठाकर एमडीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां से बाद में अहमदाबाद इलाज के लिए लेकर गए। दाहिनीं आंख की रोशनी चोट के कारण चली गई।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि पीडि़त की रिपोर्ट पर ओम पुत्र जयदीप कच्छवाहा,अमन पुत्र सुनिल,निशि पुत्र प्रवीण,करण पुत्र पप्सा,हर्ष (हिमांशु) व पुत्र पप्सा व अन्य 5-7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस की टीम लगाई 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार एडीसीपी विरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी मंडोर अनिल कुमार शर्मा के निकटतम सुपर विजन में नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा विशेष स्रोत व सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी सहायता से घटना में शामिल अचलेश उर्फ ऋषि को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया।

अब इन्हें किया गया गिरफ्तार 
थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि वारदात में अब नागौरी बेरा मंडोर निवासी अमन कच्छावाह पुत्र सुनिल कच्छावाह और रूद्राक्ष उर्फ ओम पुत्र जयदीप कच्छावाह को गिरफ्तार किया गया है।

गाडिय़ों के साइड की बात को लेकर हुआ विवाद 
पुलिस जांच में सामने आया कि इनके बीच हफ्ता वसूली जैसी बात सामने नहीं आई है साथ ही गाडिय़ों की साइड को लेकर विवाद हुआ था।

दूसरे पक्ष ने भी कराया केस दर्ज 
दूसरे पक्ष जयदीप कच्छावाह पुत्र जगदीश की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। जिसमेें अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026