लूणी पुलिस ने साइबर ठगी का एक और आरोपी पकड़ा

पैसों का लालच देकर उनके खाता,एटीएम व सिम नम्बर प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी पुलिस ने साइबर ठगी का एक और आरोपी पकड़ा। लूणी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी अपने आप को बचाने के लिए अन्य व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके खाता,एटीएम व सिम नम्बर प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे।

इसे क्लिक कीजिए – आठ वर्षीय बालिका से रेप के आरोपी को आजीवन कारावास

खाता चैक करने पर हुआ खुलासा 
थानाधिकारी डॉ.हनवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल व साइबर क्राइम के सम्बंध में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज शिकायतें तथा पुलिस थाना पर प्राप्त साइबर अपराध परिवादों व संदिग्ध खातों के त्वरित निस्तारण के लिए हैड कांस्टेबल ओमसिंह व कांस्टेबल विकास की टीम का गठन किया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध बैंक खाता के विरूद्व शिकायते दर्ज होना पाया गया।

उक्त चालू खाता राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा सतलाना में सतलाना निवासी खाता धारक पूसाराम पुत्र रमेश राम के नाम से खुलवाना पाया गया। उक्त खाता में काफी अधिक मात्रा में साइबर धोखाधड़ी के रुपए जमा होना व उसके तुंरत निकासी होना पाए गए। जिस पर उक्त खाता धारक का बैक से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया तो खाता धारक पुसाराम के मोबाइल नम्बर खाते से जुड़े हुए पाए गए।

बैंक खाते में मिला अधिक का लेन देन 
बैंक से उक्त खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर चैक किया गया तो काफी अधिक मात्रा में रुपए का लेन-देन मिला। उक्त खाता संख्या के संबध में चैक किया तो साइबर क्राइम के संबध में कुल चार शिकायतें दर्ज पाई गई। इस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। उसके खाता,एटीएम व सिम नम्बर का उपयोग कर ठगी करने वाले मुलजिम मेघवालों का बास गुढा विश्नोइयान पुलिस थाना विवेक विहार निवासी अनिल पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026