Doordrishti News Logo

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी,केस दर्ज। शहर के माता का थान मगरा पूंजला में रहने वाले एक युवक को इंफो सोफ्ट कंपनी में बड़े मुनाफे का लालच देकर 77.50 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त ने अपने एक मित्र पर विश्वास करते हुए यह रकम इंवेस्टर के पास में जमा कराई थी। दो आरोपी अभी धोखाधड़ी के प्रकरण में पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में होना बताया जाता है।

मगरा पूंजला स्थित बोडवीवाला बेरा निवासी प्रतीम सिंह पुत्र ब्रह्मसिंह माली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी मित्रता जसवंत सागर सुरपुरा निवासी जुगल गहलोत थी। वर्ष 2024 में उसने अपने दो परिचितों हीराराम एवं नरपत राम के बारे में बताया और कहा कि यह लोग एवरग्रीन इंफो सोफ्ट नाम से प्राईवेट लिमिटेड कंपनी मानजी का हत्था में चलाते है।

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

इनकी कंपनी में इंवेस्ट किए जाने पर दो साल में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। इनकी बातों और झांसे में प्रीतम सिंह ने वर्ष 2024 में जून- जुलाई के बीच में 77 लाख 50 हजार रुपए इंवेस्ट कर दिए। आरोपियों ने झांसे में लेने के लिए उसे एक निजी बैंक के दो चेक भी दे दिए।

हाल ही में पीडि़त प्रीतम सिंह को पता लगा कि हीराराम और नरपत राम धोखाधड़ी के प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है। तब उसने अपने मित्र जुगल से बात की तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। पीडि़त ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर माता का थान पुलिस थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट कोर्ट के जरिए इस्तगासे से दर्ज कराई है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। हीराराम खींचन और नरपत राम खेजड़ला का रहने वाला बताया जाता है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026