आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त। राजस्थान सरकार के विधि विभाग ने अपर जिला न्यायालय संख्या 3 जोधपुर महानगर में लंबित आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में एटीएस विभाग की ओर से पैरवी करने के लिए दिनेश कुमार शर्मा को विशिष्ट लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

इस प्रकरण में एटीएस ने पुलिस थाना प्रताप नगर में देश के विरुद्ध, विधि विरुद्ध गतिविधियों के लिए प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 113/2014 दर्ज करवाई थी जिसमें अनुसंधान के दौरान 12 संदिग्ध आतंकवादी पकड़े गए थे जिसका प्रकरण अभी अपर जिला न्यायालय संख्या 3 जोधपुर महानगर में विचाराधीन है,शर्मा इस प्रकरण में एटीएस विभाग की ओर से पैरवी करेंगे।

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

शर्मा वर्तमान में लोक अभियोजक जोधपुर महानगर में पदस्थापित हैं तथा इस प्रकरण में पूर्व में भी एटीएस की ओर से पैरवी कर चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए एटीएस विभाग की अनुसंशा पर विधि विभाग राजस्थान सरकार ने शर्मा को इस प्रकरण में पैरवी करने के लिए स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026