ऑटो में बैठकर चोरी की योजना बना रहे तीन लोगों को पकड़ा
राजकोप एप पर फोटो मिलान में हुआ खुलासा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑटो में बैठकर चोरी की योजना बना रहे तीन लोगों को पकड़ा। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने एक ऑटो में बैठकर चोरी की योजना बना रहे तीन लेागों को पकड़ा। राजकोप एप पर फोटो मिलान पर वे संदिग्ध लगे, इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि रात्रि पैदल गश्त के दौरान पुलिस थाना सरदारपुरा के कांस्टेबल कैलाश व राजाराम के द्वारा चिल्ड्रन पार्क के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी,जिस पर राजकोप पर फोटो मिलान किया गया तो उनका आपराधिक पृष्ठभूमि का विवरण व पुराना आपराधिक इतिहास दिखाई देने पर दस्तयाब किया गया।
आरोपी सरदारपुरा में किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पिछले कुछ समय से एक गिरोह के रूप मे कार्य कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं,जिनके विरूद्व जोधपुर आयुक्तालय के विभिन्न थानो मे पहले से कई प्रकरण दर्ज होकर चालान सुदा हैं।
ड्यूटी ऑफिसर एएसआई ओपाराम बिश्नोई को इसकी सूचना दी। चेतक लेकर जाब्ते के साथ एएसआई ओपाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्क में बैठे संदिग्ध तीनों युवकों सुनील नट,प्रदीप हेमलानी और इसराल अली से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगिया बरामद किया। आरोपी देव नगर के नटिया कॉलोनी निवासी सुनील नट पुत्र तहसिल,पाल रोड स्थित हनवंत स्कूल के सामने निवासी इसराल अली पुत्र मूसे खां और चौहाबो प्रथम पुलिया निवासी प्रदीप हेमलानी पुत्र रामचंद को गिरफ्तार किया।
हाइड्रो क्रेन चालक की लारपवाही ने ली दो गायों की जान,केस दर्ज
चोरी की योजना बनाने का केस दर्ज
एएसआई ओपाराम बिश्नोई की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नए क्रिमिनल लॉ के तहत चोरी करने की योजना बनाते हुए मामला दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ऑटो भी जब्त कर ली गई।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

