हाइड्रो क्रेन चालक की लारपवाही ने ली दो गायों की जान,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाइड्रो क्रेन चालक की लारपवाही ने ली दो गायों की जान,केस दर्ज। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित दूसरा पुलिया पर हाइड्रो क्रेन चालक की लापरवाही ने दो गायों की जान ले ली। क्रेन चालक बाद में मौके से भाग गया। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर लिया। इस बारे में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का केस बनाया गया है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि महामंदिर स्थित मंडोरिया गेट के बाहर रहने वाले दीपक कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड दूसरा पुलिया पर क्रेन चालक ने दो गायों की जान ले ली। क्रेन का चालक बाद में मौके से भाग गया। सूचना पर देवनगर पुलिस वहां पहुंची। बाद में गायों के शव पशु चिकित्सालय भेजे गए। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

