Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ने बीएड प्रथम वर्ष के छात्र से बीस हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में बाड़मेर जिले के चौहटन स्थित निजी कॉलेज प्राचार्य गेस्ट फेकल्टी को बुधवार को जेल भिजवा दिया। कॉलेज डायरेक्टर का सुराग नहीं लग पाया।

ब्यूरो की विशेष विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण में रंगे हाथों गिरफ्तार होने वाले आरआर टीटी कॉलेज के प्राचार्य/गेस्ट फेकल्टी चौहटन में ढोक गांव निवासी नारणाराम बिश्नोई को यहां कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। इस मामले में सेड़वा निवासी कॉलेज का डायरेक्टर डॉ जगदीश बिश्नोई भी आरोपी है। जो अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है। उसके खिलाफ बाड़मेर के विभिन्न थानों में पांच व जयपुर के अशोक नगर में एक मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि रामसर गांव निवासी बीएड प्रथम वर्ष के छात्र सोहनलाल की शिकायत पर एसीबी ने मंगलवार को कॉलेज में बीस हजार रुपए रिश्वत लेते नारणाराम को गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत कॉलेज डायरेक्टर डॉ जगदीश बिश्नोई ने मांगी थी, लेकिन उसके कॉलेज में न होने पर नारणाराम ने रुपए लिए थे।

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026