प्रभारी मंत्री दिलावर ने किया क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला का निरीक्षण
- डीएनए परीक्षण प्रक्रिया की ली विस्तृत जानकारी
- वैज्ञानिकों को दिए दिशा-निर्देश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रभारी मंत्री दिलावर ने किया क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला का निरीक्षण। शिक्षा एवं पंचायती राज एवं जोधपुर प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (Regional Forensic Science Laboratory, Jodhpur) का निरीक्षण किया। उन्होंने जैसलमेर बस दुर्घटना में लापता अथवा पहचान के लिए प्रस्तुत किए गए मृतकों के डीएनए सैम्पलों के परीक्षण कार्य की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंत्री दिलावर ने प्रयोगशाला के डीएनए अनुभाग का भ्रमण किया तथा उपस्थित वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों से परीक्षण की सम्पूर्ण प्रक्रिया, सैम्पल,रिसीविंग से लेकर प्रोफाइल जेनरेशन तक के प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सैम्पलों की प्राथमिक स्क्रीनिंग, आइसोलेशन,एम्प्लीफिकेशन तथा डाटा विश्लेषण की प्रणाली का जायज़ा लिया और परीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत के लिए निर्देश
प्रभारी मंत्री दिलावर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है और राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएनए परीक्षण रिपोर्टों को शीघ्रतम समय में पूर्ण कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए,ताकि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को यथाशीघ्र आवश्यक सहयोग और राहत प्रदान की जा सके।
पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में निषेधाज्ञा आदेश जारी
उन्होंने यह भी कहा कि फोरेंसिक जांच की सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक सैम्पल की सुरक्षा, रिकॉर्ड-कीपिंग और टेस्टिंग लॉग्स को वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप संधारित किया जाए।
सुविधाओं एवं संसाधनों की स्थिति की ली समीक्षा
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रयोगशाला में उपलब्ध डीएनए एनालाइजर,थर्मल साइक्लर, सीक्वेंसर,बायोसेफ्टी कैबिनेट और डेटा इंटरप्रिटेशन सिस्टम्स की कार्यस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से परीक्षण क्षमता, लंबित सैम्पलों की संख्या तथा अन्य जिलों से प्राप्त रेफरेंस सैम्पलों की स्थिति पर भी जानकारी प्राप्त की।
प्रभारी मंत्री दिलावर ने कहा कि ऐसी आपात परिस्थितियों में प्रयोगशाला का कार्य राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ तकनीकी दक्षता का संतुलन बनाए रखते हुए कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान युवा मामले एवं खेल विभाग राज्यमंत्री केके विश्नोई, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, प्रभारी सचिव जोधपुर दिनेश कुमार, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, एफएसएल निदेशक अजय शर्मा सहित वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, डीएनए डिवीजन के विशेषज्ञ तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

