जैसलमेर में चलती बस में आग से 15 की मौत की आशंका,16 झुलसे
जैसलमेर/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)जैसलमेर में चलती बस में आग से 12 लोगों की मौत की आशंका,16 झुलसे। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार अपराह्न 3.30 बजे जैसलमेर से जोधपुर आ रही एक निजी चलती एसीस्लीपर बस में आग लग गई। बस में 57 लोग सवार थे। कुछ ही पल में आग ने भीषण रूप ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद पड़े।आग लगने से बस में अफरातफरी मच गई और चीख पुकार से वातावरण भयावह हो गया। हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ।

अंकित टंडन प्रिज़्म के सीओओ नियुक्त
अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 बच्चों व 4 महिलाओं सहित 16 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार बताए जा रहे हैं। असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
यह हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ। बस में लगी आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठ रही थी। प्रतिदिन की तरह बस लगभग 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। 20 किलोमीटर दूर थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए।
लगभग 16 घायल मरीजों को जैसलमेर से जोधपुर लाया जा रहा है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के आधुनिक बर्न यूनिट में आवश्यक व्यवस्था की गई है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य की मॉनिटरिंग में बर्न यूनिट में घायलों के लिए तैयारी की गई है।महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ फतेह सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद हैं।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

