Doordrishti News Logo

बसों व ट्रेनों में आमजन को बताए राजकोप एप के फायदे

  • कमिश्ररेट की कालिका टीम का अभियान
  • महिलाओं के लिए उपयोगी
  • एप्लिकेशन की दी जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बसों व ट्रेनों में आमजन को बताए राजकोप एप के फायदे। कमिश्ररेट में महिलाओं की सुरक्षा और आमजन को स्मार्ट पुलिसिंग से जोडऩे के लिए पुलिस की कालिका टीम ने एक अनोखा अभियान शुरू किया है। टीम इन दिनों सिटी बसों,बसों व ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों को राजकोप सिटिजन एप डाउनलोड करने का आग्रह कर रही है।

कालिका टीम की महिला पुलिस कर्मियों ने बसों में सफर कर लोगों को बताया कि यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे आसान माध्यम है। उन्होंने यात्रियों को मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाते हुए इसके फीचर्स की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजकोप सिटिजन एप खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है। किसी भी खतरे की स्थिति में महिला ‘एसओएस बटन’ दबाकर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से मदद मांग सकती है। एप से भेजा गया अलर्ट सीधे कंट्रोल रूम में पहुंचता है। लोकेशन ट्रैक कर पास की पुलिस टीम मौके पर रवाना हो जाती है।

अपहरण कर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

एफआईआर की स्थिति जान सकते है,बहुत फायदेमंद एप 
एप के माध्यम से नागरिक एफआईआर की स्थिति जान सकते हैं,पुलिस वेरिफिकेशन करा सकते हैं। खोई वस्तु की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं। ट्रैफिक जुर्माने से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। कालिका टीम की इस पहल को यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोगों ने मौके पर ही एप डाउनलोड किया और इसकी उपयोगिता को सराहा। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद हर नागरिक को डिजिटल माध्यम से सुरक्षा से जोडऩा है,ताकि मदद सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर हो।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026