पिता के निधन से डिप्रेशन में आई पुत्री ने ब्रिज से लगाई छलांग
- कार की डिक्की पर गिरने से बची जान
- अस्पताल में भर्ती
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पिता के निधन से डिप्रेशन में आई पुत्री ने ब्रिज से लगाई छलांग। शहर के सांगरिया ओवरब्रिज पर मोबाइल पर बात करते-करते एक युवती ने अचानक नीचे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रही एक कार की डिक्की पर गिरने के कारण युवती की जान बच गई। हालांकि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को घायल हालत में एम्स में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार युवती अपने पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में थी। बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि आशापूर्ण कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय दिशा मूलत मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की रहने वाली है। वह यहां प्राइवेट जॉब करती है। उसकी जेब से मिली पर्ची में उसके अपने पिता की मृत्यु के बाद से डिप्रेशन में होने की बात लिखी हुई मिली है।
बसों व ट्रेनों में आमजन को बताए राजकोप एप के फायदे
परिजनों के मोबाइल नंबर की जानकारी मिली। जिसके आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस के मुताबिक सुबह मोबाइल पर बात करते हुए सांगरिया रेलवे ओवरब्रिज से पैदल निकल रही थी। तभी ओवरब्रिज से नीचे कूद गई।
मानसिक परेशानी में चल रही
युवती के पास से पुलिस को एक कागज भी मिला है। जिसमें लिखा है कि पिता की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही है और तनाव के चलते ऐसा कदम उठा रही है। जानकारी के अनुसार उसके पिता का निधन करीब दो माह पहले हुआ था जिसके बाद से वह अवसाद में थी जिसके चलते दो तीन दिन पहले उसका भाई और मां उसके साथ रहने जोधपुर आ गए।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

