ओल्ड पेंशन में छेड़छाड़ बर्दाशत नहीं-जोशी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओल्ड पेंशन में छेड़छाड़ बर्दाशत नहीं-जोशी। राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इंटक के प्रांतीय उपाध्यक्ष व विद्युत श्रमिक नेता मंडल दत्त जोशी ने प्रेस व्यक्तवय जारी कर कहा कि पूर्ववती कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के सम्मान जनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की थी जिससे लाखों परिवारों की आर्थिक सुरक्षा और गरिमा के साथ जीवन जीने का भरोसा मिला।

वर्तमान श्रमिक विरोधी सरकार कर्मचारियों का ये हक छीनकर उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम कर रही है। सरकार द्वारा बोर्ड,निगम और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों से OPS खत्म करने का फैसला न सिर्फ अन्यायपूर्ण,बल्कि कर्मचारी विरोधी मानसिकता का खुला प्रमाण है।

जोधपुर के कपिल फाइनल में

सरकार ने बता दिया है कि उसे न कर्मचारियों की चिंता है,न उनके परिवारों की। सरकार ने अभी बोर्ड और निगम से शुरुआत की है, लेकिन असल में उसका मकसद राज्यभर के कर्मचारियों की OPS बंद करना है।कर्मचारी एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आंदोलन करेंगे। आजीवन सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारियों का OPS हक है।

Related posts: