बिना सी फॉर्म विदेशी महिलाओं को ठहराने वाला स्पा संचालक गिरफ्तार

विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिना सी फॉर्म विदेशी महिलाओं को ठहराने वाला स्पा संचालक गिरफ्तार।शास्त्रीनगर पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत कार्रवाई करते हुए बिना सी फॉर्म विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले एक स्पा संचालक को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि एक अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज के सामने एशियन सांगा स्पा सेंटर पर दबिश दी थी। इस दबिश के दौरान वहां से तीन विदेशी युवतियां भी मिली लेकिन विदेशी महिलाओं के जोधपुर प्रवास की सूचना न तो विदेशी महिलाओं ने दी और नहीं स्पा संचालक ने दी। पुलिस ने आरोपी एशियन सांगा स्पा सेंटर के संचालक वार्ड संख्या 42, सिविल एयरपोर्ट रोड,पाबूपुरा निवासी जयकिशन उर्फ सोनू नायक पुत्र जगदीश नायक के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत एफआइआर दर्ज की थी।

आगामी त्यौहारों पर जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

एफआईआर आसूचना एसएसबी जोन में तैनात पुलिस निरीक्षक मोहनदास वैष्णव ने दी थी। पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी होटल या स्पा सेंटर में विदेशी नागरिकों बिना सी- फॉर्म के पाए जाने पर संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त स्पा सेंटरों और होटलों पर निरंतर सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026