3.762 किलो अफीम का दूध बरामद एक गिरफ्तार एक लाख जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),3.762 किलो अफीम का दूध बरामद एक गिरफ्तार एक लाख जब्त। मंडोर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पुराने अपराधी चेतन राम देवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की बिना नंबर की एसयूवी कार से 3 किलो 762 ग्राम अफीम का दूध,एक लाख नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
कारोबारी के हत्यारों की तलाश में जोधपुर कमिश्नरेट में हथियारबंद नाकाबंदी
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त शाहीन सैयद के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विरेंद्र सिंह के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त मण्डोर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी मंगलाराम नाथ मय टीम ने यह कार्रवाई की।
मंडोर क्षेत्र में एक संदिग्ध बिना नंबर की महिंद्रा एयसूवी कार को रोका गया, जिसकी तलाशी में उक्त मादक पदार्थ व नकद राशि बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी नेतड़ा, तहसील बावड़ी, थाना करवड़ निवासी चेतन राम देवासी पूर्व में भी वर्ष 2008 से 2014 तक एनडीपीएस एक्ट में 6 वर्ष की जेल की सजा काट चुका है। वर्तमान में वह श्रीगंगानगर पुलिस को भी एनडीपीएस के एक अन्य प्रकरण में वांछित था।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद अफीम का दूध मंदसौर (मध्यप्रदेश) से खरीद कर लाया था। मामले की अग्रिम जांच पुलिस थाना करवड़ के थानाधिकारी लेखराज द्वारा की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

