Doordrishti News Logo

कारोबारी के हत्यारों की तलाश में जोधपुर कमिश्नरेट में हथियारबंद नाकाबंदी

  • डीजीपी के आदेश पर कमिश्ररेट में पुलिस लामबंद
  • मार्गों पर जिग-जैग बैरिकेड्स लगाए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कारोबारी के हत्यारों की तलाश में जोधपुर कमिश्नरेट में हथियारबंद नाकाबंदी।शहर में मंगलवार की शाम को नाकाबंदी कर विशेष जांच अभियान चलाया गया। हथियारबंद जवान हर चौराहों पर नजर आए लेकिन यह नाकाबंदी आम दिनों की तरह नहीं होकर कुछ विशेष थी। हर थोड़ी दूर पर बेरिकेडिंग कर पुलिस आने-जाने वाले हर वाहनों की तलाशी ले रही थी। क्योंकि कुचामन-डीडवाना में व्यवसायी की हत्या कर भागे बदमाश पकड़ में नहीं आए थे।

जीएसएस के बाबू व ड्राइवर को 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देश पर इसी ऐहतियात के तौर पर जोधपुर में भी नाकाबंदी की गई थी। निर्धारित 5 से 7 बजे तक का नाकाबंदी अभियान पूरा होते ही डीजीपी के निर्देश पर उसे फिर से पूरे प्रदेश में शुरू कर दिया। शाम को सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों में इसका असर नजर आया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी।

थानाधिकारी के साथ जवानों को लगाया 
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि शाम 5 से 7 बजे प्रत्येक थाना क्षेत्र में थानाधिकारी की अगुवाई में हथियारबंद ए श्रेणी की नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच करवाई गई। प्रमुख मार्गों पर जिग-जैग बैरिकेड्स लगाकर आने- जाने वाले हर वाहन की जांच की गई। कमिश्नरेट में नाकाबंदी की समयावधि पूरी होने के बाद डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पूरे प्रदेश में नाकाबंदी करवाई।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026