कैफे संचालक को चाकू मारने के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे संचालक को चाकू मारने के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार। शहर के सरदारपुरा स्थित ब्ल्यू बर्ड कैफे के संचालक के पेट में चाकू मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले मारपीट,चोरी इत्यादि के कई प्रकरण दर्ज हैं।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि कैफे संचालक किशना राम चौधरी पर सोमवार रात दो युवकों ने चाकू से हमला किया था। घटना के दौरान वह कैफे के बाहर खड़ा था,तभी एक मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। फिर वे मौके से फरार हो गए।

शहर में नाकाबंदी कर चलाया विशेष चैकिंग अभियान

इस संबंध में घायल के दोस्त महिपाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल के आसपास की दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए गए। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर प्रथम सी रोड सरदारपुरा अमित दाधीच पुत्र बाबुलाल और नवल नगर गीता भवन के सामने वाली गली निवासी प्रिन्स उर्फ पियूष पुत्र मदनलाल वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026