शहर में नाकाबंदी कर चलाया विशेष चैकिंग अभियान

फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही पुलिस अलर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में नाका बंदी कर चलाया विशेष चैकिंग अभियान। फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट हो गई। त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार पूरे आयुक्तालय में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना को लेकर नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट व राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पर्चा बी की कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया।

सोलर प्लांट में चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान दोनों जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 207 संदिग्ध वाहन चैक किए गए तथा राजकोप ऐप पर कुल 130 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान के साथ चार संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा बी भरा गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर 60 पुलिस एक्ट में 14, शराब पीकर वाहन चलाने वाले नौ वाहन चालकों पर 185 एमवी एक्ट के तहत, छह काला शीशा लगे एवं 56 वाहनों की अन्य एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026