Doordrishti News Logo

दिल्ली से जोधपुर आई बस के चालक से मारपीट,छीनाझपटी

फिर हुआ निजी बस में सवारियां बैठाने का विवाद

जोधपुर(डीडीन्यूज),दिल्ली से जोधपुर आई बस के चालक से मारपीट,छीनाझपटी। शहर के कालवी प्याउ के पास में निजी बस में सवारियां बैठाने को लेकर फिर विवाद हुआ। दिल्ली से जोधपुर पहुंची एक बस चालक के साथ कुछ लोगों ने स्थानीय सवारियां बैठाने को लेकर मारपीट करते हुए छीना झपटी की। पीडि़त चालक ने रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले भी एक केस दर्ज हुआ था।

जुआरियों की धरपकड़ 12 गिरफ्तार 26 हजार बरामद

रातानाडा पुलिस के मुताबिक पीपाड़ शहर के रामपाल पुत्र घेवरराम ने मामला दर्ज कराया है। इसका कहना है कि वह एक निजी बस में चालक है। 01 अक्टूबर को वह सवारियां लेकर दिल्ली से जोधपुर पहुंचा था। यहां कालवी प्याउ के पास सुबह के समय भोमसिंह और कुलदीप सिंह आदि ने बस को रुकवाने के साथ मारपीट करते हुए छीना झपटी की। आरोपियों ने बस को भी नुकसान पहुंचाया।

रिपोर्ट के अनुसार वह बिलाड़ा से कुछ सवारियां लेकर कालवी प्याउ पर रुका था। उक्त लोगों ने बिलाड़ा में भी विवाद किया था। मगर यहां पहुंचने पर स्कार्पियो लेकर आए और फिर मारपीट की। गले से सोने की चेन और कुछ नगदी ले गए।

गौरतलब है कि निजी बस ऑपरेटरों के बीच कई मर्तबा विवाद होता आया है। कई बसों के कांच तक फोड़ दिए जाते है। कुछ सालों में कई प्रकरण पुलिस थानों में दर्ज हो रखे है। मगर विवाद नहीं थम पा रहा है।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026