विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम 2026 का प्रथम चरण शुरू

  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका

जोधपुर(डीडीन्यूज),विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम 2026 का प्रथम चरण शुरू। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा माई भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के प्रथम चरण : प्रश्नोत्तरी का आयोजन माई भारत पोर्टल (www.mybharat.gov.in)पर आयोजित किया जा रहा है। देशभर से चुने हुए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

मेरा युवा भारत जोधपुर के उप निदेशक राजेश चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की बात की गई थी। इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल कराने का अवसर होगा। इससे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

विकसित भारत चुनौती, चार- चरणीय प्रतियोगिता
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम पुनर्कल्पित युवा महोत्सव है,जिसमें भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी प्रेरित करने की चार चरणों में प्रतियोगिता शामिल है।

पहला चरण-विकसित भारत प्रश्नोत्तरी
इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत (MYBHARAT.GOV.IN) प्लेटफॉर्म पर 01 सितंबर से 15 अक्तूबर 2025 तक आयोजित होने वाले डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी।

रेलवे ने औचक टिकट जांच में पकड़े 544 बेटिकट यात्रियों से 1.82 लाख रुपए वसूले

दूसरा चरण-निबंध लेखन
इसमें पिछले चरण के विजेता चयनित विषयों पर निबंध प्रस्तुत करेंगे,जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परिलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता माई भारत प्लेटफार्म पर भी आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के प्रतिभागियों से लगभग 10 प्रतिशत द्वितीय चरण में भाग लेंगे। चयनित 10,000 युवाओं को माई भारत के विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे।

तीसरा चरण-विकसित भारत, पीपीटी चैलेंज-राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां
दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा।

चौथा चरण-भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
विभिन्न थीम-आधारित राज्य स्तरीय टीमें 10 से 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। विजेता टीमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगी।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026