Doordrishti News Logo

मोबाइल शॉप में सैंध मारकर लाखों के हैण्डसेट चुराए

छत के रास्ते घुसे नकबजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),मोबाइल शॉप में सैंध मारकर लाखों के हैण्डसेट चुराए। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया फांटा स्थित सोनामुखी नगर में गुजरी रात एक मोबाइल दुकान में चोरों ने सैंध मारकर लाखों के हैण्डसेट के साथ मोबाइल एसेसरिज चोरी कर ली। सुबह जब दुकानदार आया तो मोबाइल के बॉक्स खाली मिले। दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी हुए है। बासनी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश आरंभ की है।

पाश्र्वनाथ सिटी बोरानाडा के रहने वाले अशोक पुत्र नारायणलाल खत्री की ओर से यह रिपोर्ट दी गई। इसके अनुसार उसकी एक मोबाइल शॉप सोनामुखी नगर सांगरिया फांटा में है। 10 की रात में वह दुकान मंगल कर घर चला गया था। 11 की सुबह आया तो दुकान में चोरी का पता लगा। चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर दुकान से 32 मोबाइल सेट,8 ईयर बर्डस,गल्ले से नगदी के साथ मोबाइल एसेसरिज आदि चोरी कर ले गए।

सूचना पर बासनी पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक दो संदिग्ध लोग नजर आए हैं, फिलहाल पुलिस इनकी पहचान कर तलाश में जुटी है। जांच एएसआई पप्पाराम की तरफ से की जा रही है। चोरी गए मोबाइल की अनुमानित कीमत लाखों में बताई जाती है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026