कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा-रामगोपाल
आरएसएलडीसी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
जोधपुर(डीडीन्यूज),कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा- रामगोपाल। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने गुरुवार को आरएसएल डीसी कौशल प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित लघु भारती उद्योग सेंटर, जोधपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी राय जानी तथा कपड़े से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया।
सुथार ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से युवाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उसके परिणामों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। इस निरीक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा, प्रदेश पदाधिकारी हरीश,जिला कौशल प्रबंधक अर्जुन सुथार सहित लघु उद्योग भारती के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related posts:

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर आएंगी

पुष्प वर्षा से किया पथ संचलन का स्वागत

दो घरों से चोरों ने चुराई नगदी और जेवरात

