खेलों में उत्कृष्टता का संकल्प के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया
सेंट्रल एकेडमी स्कूल रातानाडा में हुआ ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का आयोजन
जोधपुर(डीडीन्यूज),खेलों में उत्कृष्टता का संकल्प के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रातानाडा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक घंटा खेल के मैदान में का आयोजन किया गया।इसे विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ सेलिब्रेट किया।
स्कूल की प्राचार्य पूजा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष सभा के साथ हुई,जिसमें प्रेरक भाषण और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देना था,जिनका जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राधाष्टमी आज प्रमुख कृष्ण मंदिरों में होंगे आयोजन
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के संकल्प के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा दिया, बल्कि हमारे विद्यार्थियों में टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना के मूल्यों का भी संचार किया।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

