वन व पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा 30 को जोधपुर में

  • मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे
  • आंगणवा आश्रम के कार्यक्रम में होंगे शामिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),वन व पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा 30 को जोधपुर में। वन,पर्यावरण,जलवायु परिवर्तन,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा शनिवार 30 अगस्त को जोधपुर आएंगे।

शर्मा दोपहर 3.30 बजे बालोतरा (वाया-पचपदरा-कल्याणपुर-धावा-गनगना) से जोधपुर सर्किट हाउस आयेंगे। इसके उपरान्त वे दोपहर 4 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में वन एवं पर्यावरण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जोधपुर और फलौदी जिलों से संबंधित बजट घोषणाओं, पौधारोपण गतिविधियों एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षात्मक बैठक लेंगे।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा के कारण 6 ट्रेनें रद्द

राज्यमंत्री शर्मा सांय 7.30 बजे आंगणवा स्थित बाबा खेतानाथ आश्रम में स्थानीय समारोह में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम वे सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन रविवार 31 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे सड़क मार्ग से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026