पानी के होद में गिरने से मासूम की मौत,हादसे में दो अन्य की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),पानी के होद में गिरने से मासूम की मौत,हादसे में दो अन्य की मौत। शहर के निकट डांगियावास के दांतीवाड़ा गांव में पानी के होद में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। उसके चाचा की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। दो अन्य हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि दांतीवाड़ा निवासी माधाराम पुत्र नारायणराम देवासी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा दस वर्षीय कानाराम पुत्र अराराम देवासी खेलते हुए पानी के होद में गिर गया। पानी में डूबने से का पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
दूसरी तरफ आंगणवा स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में विजय कुमार सोनी नाम के शख्स की अचानक से तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक मोहनलाल ने मंडोर थाने में रिपोर्ट दी।
दुकान और मकान से तीन लाख की नगदी और सामान चोरी
मथानिया पुलिस के अनुसार रजासनी थलिया निवासी 51 साल का पोखरराम पुत्र पूनाराम माली खेत पर कार्य करते समय अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद बेहोश हो गया। इस पर उसे मथानिया सीएचसी लाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। उसके पुत्र अशोक ने मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

