दुकान और मकान से तीन लाख की नगदी और सामान चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),दुकान और मकान से तीन लाख की नगदी और सामान चोरी। शहर के अंदरूनी क्षेत्र मिर्ची बाजार में एक दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान से नगदी के साथ कुछ सामान ले गए। दूसरी तरफ धवा में एक मकान में चोरी हुई जहां से नगदी के साथ चांदी के आभूषण चोर ले गए। पुलिस ने चोरी के प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि शांतिनाथ नगर डउकिया अस्पताल के पीछे रहने वाले कमल मूंदड़ा पुत्र देवीलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान मिर्ची बाजार मूलजी होटल के सामने है। 25 अगस्त की रात आठ बजे वह दुकन मंगल कर घर चला गया था। 26 की सुबह लौटा तो ताले टूटे मिले।अज्ञात चोर दुकान के गल्ले से ढाई लाख रूपए की नगदी के साथ साढ़े चार हजार रूपए के सिक्के पार कर गए। सदर बाजार पुलिस जांच में जुटी है।
वांटेड को पकड़ने गई पुलिस से अभद्र व्यवहार,आरोपी भागा
दूसरी तरफ झंवर पुलिस के अनुसार धवा निवासी भबूताराम पुत्र फंगाराम विश्रोई के दो बेटे है जोकि साउथ में रहते है। यहां वह अपने पत्नी के साथ रहते हैं। उसके घर से चोर 50 हजार की नगदी के साथ 10-15 तोला चांदी के जेवरात चोरी कर गए। वक्त घटना दंपत्ती खेत पर कृषि कार्य के लिए गया हुआ था। घर भी झाडिय़ों के ओटे में आया है। जांच की जा रही है।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

