फरार हिस्ट्रीशीटर सहित दो स्थाई वारंटी पकड़े

  • एरिया डोमिनेशन अभियान
  • चार स्थाई वारंटों का निस्तारण

जोधपुर(डीडीन्यूज),फरार हिस्ट्री शीटर सहित दो स्थाई वारंटी पकड़े। पुलिस थाना प्रतापनगर की टीम ने पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अशोक राव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके खिलाफ कुल तीन स्थाई वारंट जारी हो रखे थे। उसने पिछले एक साल से पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान छुपा रखी थी।

पुलिस द्वारा चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाधिकारी भवानी सिंह कर रहे थे। अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशान्त भारद्वाज और एसीपी रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। सूचना और तकनीकी सहयोग के माध्यम से आचार्यों का मोहल्ला,चांदणा भाखर निवासी अशोक राव पुत्र ओमप्रकाश को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एरिया से गिरफ्तार किया गया।

स्पा सेंटर से तीन विदेशी युवतियों को पकड़ा संचालक भी हिरासत में

अशोक राव पुलिस थाना प्रतापनगर का एक हिस्ट्रीशीटर है,जिसके खिलाफ कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य स्थाई वारण्टी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 19/632 हाल मरुधर केसरी नगर,शोभावतो की ढाणी आशीष तिलवानी पुत्र अशोक तिलवानी को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल चार स्थाई वारंटों का निस्तारण हो गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026