स्पा सेंटर से तीन विदेशी युवतियों को पकड़ा संचालक भी हिरासत में
शांतिभंग में बनाया केस
जोधपुर(डीडीन्यूज),स्पा सेंटर से तीन विदेशी युवतियों को पकड़ा संचालक भी हिरासत में। शहर के रेजिडेंसी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार देर रात पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड दी। पुलिस ने मौके से थाईलैण्ड की तीन युवतियों व स्पा सेंटर के संचालक को भी हिरासत में लिया।
भगत की कोठी पुलिस ने रेजिडेंसी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रेड दी। तब वहां नमस्ते स्पा सेंटर चलने का पता लगा। थानाधिकारी राजीव भादू आदि ने थाईलैण्ड की युवतियों से पूछताछ की। वे कब और किसके द्वारा यहां लाई गई इस बारे में पड़ताल की।
थाई युवतियों को चोरी छुपे भारत लाए जाने की जानकारी भी होने की संभावना है। विदेश अधिनियम के तहत संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है। युवतियों के वीजा के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने मौके से संचालक कलाल कॉलोनी नागौरी गेट निवासी हंसराज पुत्र नेमीचन्द खटीक,थाई युवतियां जंतिमा कामखौंग, खेमजिरा बुंखुएंग और मिस्फे ओनाफा पाबुआबन को शांतिभंग में हिरासत में लिया गया। फिलहाल विदेशी अधिनियम का केस नहीं बनाया गया है।
आशापुरा गोमट से साबरमती स्टेशनों के बीच रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन आज
गौरतलब है कि इससे पहले भी थाई युवतियोंं और महिलाओं को स्पा सेंटरों से पकड़ा जा चुका है। उन्हें यहां लाकर अनैतिक गतिविधियां करवाई जाती है।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

