अलग अलग सडक़ हादसों में घायल तीन की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),अलग अलग सडक़ हादसों में घायल तीन की मौत।कमिश्ररेट क्षेत्र में अलग अलग सडक़ हादसें में घायल तीन लोगों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।
बासनी पुलिस ने बताया कि साउओं की ढाणी सांगरिया बाइपास निवासी भानाराम ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसके पिता चैनाराम जाट अपनी बाइक लेकर घर की तरफ आ रहे थे। तब नजदीक ही सांगरिया बाइपास पर किसी वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके पिता को अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया। अज्ञात वाहन की पहचान ट्रक के रूप में हुई है।
आतंकियों को धर्म नहीं कर्म देखकर मारा-राजनाथ सिंह
दूसरी तरफ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में जय भवानी नगर सांगरिया की ढाणिया बासनी निवासी रावल सिंह पुत्र भीमसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को वह एमआर टावर के सामने रिंग रोड पर सांगिरया क्षेत्र में बाइक पर निकल रहा था। उसके साथ में उसका दोस्त सवाई भी था। तब एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मगर सवाई की रविवार को अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।
करवड़ पुलिस ने बताया कि माणकलाव निवासी सोहनराम पुत्र भजनीराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि किसी कार चालक ने बाइक सवार उसके भाई को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके भाई की अस्पताल में मौत हो गई।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

