Doordrishti News Logo

लूणी में डंपर ने ली गाय की जान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),लूणी में डंपर ने ली गाय की जान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन,केस दर्ज। निकटवर्ती लूणी तहसील के शुभदंड गांव की सरहद में सोमवार की अलसुबह किसी डंपर चालक ने एक गाय को कुचल दिया। घटना पता लगने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और रास्ते में कंटीली झाडिय़ां लगाकर जाम कर दिया। रास्ता जाम होने की जानकारी पर लूणी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। ग्रामीणों की तरफ से अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

महिलाओं से छेड़छाड़ परिवार पर हमला,घर में घुसकर की मारपीट

ग्रामीणों का कहना था कि आसपास के एरिया में अवैध बजरी डंपर चलते रहते हैं,जिससे आए दिन मनुष्य के साथ पशु भी हादसे के शिकार होते है। सोमवार की सुबह किसी डंपर चालक ने गाड़ी को तेज एवं लापरवाही से चलाते सडक़ पर एक गाय को कुचल कर मार डाला। लूणी पुलिस ने बाद में लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। ग्रामीणों की तरफ से लूणी थाने में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। काफी देर तक यहां पर ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर नारेबाजी की।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026